विश्व पर्यावरण दिवस 1974 से हर वर्ष 05 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत प्रकृति और मानव संबंधों के बीच सहयोगी और समर्पित भाव के रूप मेँ राजनीतिक व सामजिक जागरूकता के लिये हुई। ग्लोबल वार्मिंग औऱ पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर सन् 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण की चिंता करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की नींव रखी गई। इसकी शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई जिसमें इसमें 119 देशों ने हिस्सेदारी ली। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। देश मेँ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 19 नवंबर 1986 से लागू है।
इस अवसर पर विक्रम फाउंडेशन के भारत औऱ विदेश मेँ रहने वाले सदस्यों के साथ ऑनलाइन कांफ्रेस कर इस वर्ष पर्यारवण के लिये किये जाने वाले कार्यों पर परिचर्चा हुई। परिचर्चा मेँ वृक्षारोपण के साथ-साथ, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, बायो डिग्रेडेबल कूड़ा निस्तारण, प्लास्टिक, पॉलिथीन का प्रयोग सीमित अथवा बंद करने क़ी ओर काम करना है पर जोर दिया गया। सदस्यों ने विचार दिया कि “गो ग्रीन कॉन्सेप्ट” को स्कूलों, कालेजों सामजिक संस्थाओं, गैर सरकारी संस्थाओं औऱ सरकारी संस्थाओं के माध्यम से बढ़ावा दिया जाना चाहिए।सदस्यो ने चर्चा के दौरान कहा कि हम सभी को समाज मेँ जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिये। वर्षा ऋतु मेँ हर साल अधिक से अधिक पेड़ नीम, सागौन, अशोक, पीपल आदि के वृक्ष लगाये जाएँ औऱ उनकी सुरक्षा क़ी व्यवस्था भी सुनिश्चित क़ी जानी चाहिये। हम सभी को मिलकर इस दिन पर्यावरण संरक्षण के लिये संकल्प भाव से वर्ष भर क़ी कार्य योजना बनाकर काम करने क़ी आवश्यकता है। जिसमें सड़क के किनारों पर छायादार एवं फलदार वृक्षों को लगाये जाने के साथ उनको बाँस से ट्री गार्ड, जाली बनवाकर सुरक्षा प्रदान करने पर भी चर्चा क़ी गयी। इस बार वृक्षारोपण के साथ साथ कुछ पौधे भी जरूरतमंद पर्यावरण प्रेमियों को निःशुल्क वितरित करने पर विचार किया गया क्योंकि कुछ लोग पौधे लगाने औऱ उसकी देख रेख करने के इच्छुक तो होते हैँ किंतु धनाभाव औऱ अन्य कारणो से पौधे नहीं प्राप्त कर पाते। इस ऑनलाइन कांफ्रेन्स मेँ विक्रम फ़ाउंडेशन के अमेरिका से वरुण विक्रम, बैंगलोर से राजीव जयसवाल(जस्सी), वाराणसी से अमित शंकर श्रीवास्तव औऱ कारगिल से अमरेश प्रताप सिँह शामिल हुए।
अमरेश प्रताप सिँह (कारगिल) मीडिया प्रभारी, विक्रम फाउंडेशन amresh.pratap@vikramsfoundation.org
अपना न्यूज पोर्टल bhi अब पहले से बेहतर हो रहा। विक्रम फ़ाउंडेशन प्रकृति, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवायोजन, स्वच्छता अभियान औऱ सामाजिक जागरुकता के लिये संकल्पित है। ईश्वर इससे जुड़े सभी सदस्यों को जोश, ऊर्जा औऱ असीम शक्ति प्रदान करें।
हर हर महादेश ! !